ट्रंप को होर्मुज की उम्मीदो को झटका! जापान-USA ने साफ ठुकराया, साउथ कोरिया बोला- सोचेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सहयोगी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की थी. अब उन्होंने और सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा - 'अब देखते हैं, कौन सा देश हमारे इस अनुरोध को ठुकराने की हिम्मत जुटाता है'

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में ईरानी घमकियों के मद्देनजर डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की थी. दुनिया के 20% तेल की आवाजाही के लिए जरूरी इस समुद्री रूट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति आर-पार के मूड में हैं और बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन से देश हमारे अनुरोध को ठुकराते हैं और हमारी मदद के लिए युद्धपोत नहीं भेजता है.
इस बीच जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया और तुर्की तक ने होर्मुज में अपने युद्धपोत भेजने से लगभग इनकार कर दिया है. ट्रंप बोले- हम 7 देशों से कर रहे बात होर्मुज को लेकर ईरान की धमकियों के बीच ट्रंप ने कई देशों से युद्धपोत भेजने का आह्वान बीते दिनों किया था.
ट्रंप का सहयोगी देशों से आह्वान
इस बीच एयर फोर्स वन में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि वह होर्मुज की निगरानी के लिए अन्य देशों से सहयोग के लिए बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका प्रशासन होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर 7 देशों से बातचीत कर रहा है. ट्रंप ने ईरान युद्ध के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के साथ क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर इसके प्रभाव पर जोर दिया.
'मदद करे तो अच्छा, न करे तो बहुता अच्छा'
ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पूरी तर अब आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं और सहयोगी देशों से मदद की अपील में भी उनकी सख्ती साफ झलक रही है. उन्होंने कहा है कि अगर ये देश हमारी मदद करते हैं तो बहुत अच्छा है और अगर नहीं करते हैं, तो भी बहुत अच्छा है. ट्रंप ने आगे कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने जैसे छोटे से प्रयास में हमारी मदद नहीं करेगा.


