बिहार
'मेरी जान को खतरा है', रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप, नार्को टेस्ट की उठाई मांग
पटना कोचिंग विवाद में रौशन आनंद ने खान सर पर अपने भाई प्रिंस यादव की मौत में साजिश, फायरिंग करवाने और राजनीतिक संरक्षण पाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में उन्होंने CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है.
रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे सहरसा
बिहार के चर्चित कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के संचालक रौशन आनंद को कानूनन बड़ी राहत मिली है. न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद आज अपने गृह जिले सहरसा पहुंचे हैं, जहां वे अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार की धार्मिक रस्मों में शामिल होंगे.
टेलीग्राम पर आया 'NEET का असली पेपर'! बिहार में फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
21 जून को होने वाले NEET री-एग्जाम से पहले बिहार में फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये गिरोह छात्रों को कथित तौर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था.
रौशन आनंद को जानबूझकर फंसाया गया? वकील ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप
पटना कोचिंग विवाद में खान सर को 20 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली है, जबकि रौशन आनंद जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. रौशन आनंद के वकील ने खान सर पर साजिश रचकर उनके मुवक्किल को फंसाने का आरोप लगाया है, जबकि दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच जारी है.
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेनों की देरी के बाद परीक्षा देने जा रहे छात्रों का गुस्सा अचानक भड़क उठा. विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया. वहीं, स्थिती को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.
बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए नया निर्देश, कोचिंग और प्राइवेट ट्यूशन देने वालों पर लगी रोक
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी शिक्षक अब किसी भी कोचिंग संस्थान, निजी ट्यूशन सेंटर या व्यावसायिक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई नहीं करा सकेंगे.
भागलपुर में शादी वाले दिन दूल्हे को घोड़ी से उतारा, फिर चलें लाठी-डंडे, जानें पूरा मामला
बिहार के भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित दोगच्छी गांव में एक शादी समारोह के दौरान विवादित मामला सामने आया है. आरोप है कि बारात के गांव पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने दूल्हे को उसकी जाति का हवाला देते हुए उसे घोड़ी से उतार दिया.
पटना कोचिंग कांड: खान सर को मिली राहत, गार्डों की जमानत पर आज होगी सुनवाई
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में अदालत ने खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत दे दी है, जबकि दूसरे पक्ष को बड़ा झटका लगा है. वहीं, मामले में गिरफ्तार खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा कर्मियों की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होगी.