गैस संकट के बीच सरकार सख्त, कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
एलपीजी की कमी के बीच देशभर में जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई. भोपाल, मुंबई और अन्य शहरों में छापेमारी कर सैकड़ों सिलेंडर जब्त किए गए और गोदाम सील किए गए.
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर भी पड़ने लगा है. कई जगहों पर गैस की कमी की शिकायतें सामने आने के बाद प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. भोपाल में एक बंद पड़ी गैस एजेंसी से 668 सिलेंडर और रिकॉर्ड में दर्ज न किए गए 1574 सिलेंडर बरामद किए गए. वहीं मुंबई के वर्ली इलाके में छापेमारी के दौरान कई घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए. मुरादाबाद में शिकायत मिलने पर गैस गोदाम को सील कर दिया गया. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 102 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 741 सिलेंडर जब्त किए गए. प्रशासन ने साफ कहा है कि जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.


