'दिल पे जख्म खाते हैं' के भोजपुरी वर्जन को सुन दीवाने हुए फैंस, कहा- 'भूल गए असली लिरिक्स'
सोशल मीडिया यूजर मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणवीर सिंह पर फिल्माया गया गाना "जान से गुज़रते हैं" को भोजपुरी में बड़ी ही खूबसूरती से गाते हुए दिख रहे है.

आदित्य धर की फिल्म "धुरंधर 2" को रिलीज़ हुए 44 दिन हो चुके हैं और इसके बाद भी फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बरकरार हैं. वहीं इस बात में कोई दोहराए नहीं कि जितना इस फिल्म कहानी को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है, उतना ही "धुरंधर" और "धुरंधर 2" के गानों पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. लेकिन क्या आप जानते है फिल्म के गानों के हिंदी वर्जन के साथ-साथ, इसके भोजपुरी वर्जन को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं इसके लिरिक्स सुनकर आप भी कुछ पलों के लिए इसके ओरिजिनल लिरिक्स भूल जाएगे.
मृत्युंजय ने शेयर किया पोस्ट
बता दें, सोशल मीडिया यूजर मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणवीर सिंह पर फिल्माया गया गाना "जान से गुज़रते हैं" को भोजपुरी में बड़ी ही खूबसूरती से गाते हुए दिख रहे है. इस गाने के बोल सूफी शैली के प्रसिद्ध कव्वाल नुसरत फतेह अली खान ने लिखे है. वहीं खान साहब और शशवत सचदेव द्वारा इस गाने को शानदार तरीके से फिल्माया गया है, जिस कारण हर कोई इस गाने का फैन बन चुका है.
मृत्युंजय ने "दिल पे जख़्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं, जुर्म सिर्फ इतना है, तुमको प्यार करते हैं" को अपने अंदाज़ में गाया है. जिसके बाद लोग कह रहे हैं, "भाई, आपके भोजपुरी गाने ने मेरे दिल को छू लिया." एक अन्य ने कहा, "वाह, भाई, यह सराहनीय है।" एक अन्य ने कहा, "आखिरकार मुझे डब करने वाला मिल ही गया."
पहले गए चुके गहरा हुआ गाना
इससे पहले उन्होंने फिल्म "धुरंधर" के गाने "गहरा हुआ" का भोजपुरी वर्जन भी गाया था. लोगों को उनका गाना बहुत पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सराहना मिल रही है. एक यूजर ने लिखा, "भोजपुरी भाषा को ऊंचा उठाने के लिए हार्दिक आभार." अन्य यूजर ने कहा, "भोजपुरी जगत को ऐसे गायकों की जरूरत है. हम आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं."


