माता की चौकी के साथ शुरू हुएं Anshula Kapoor के वेडिंग फंक्शन्स, जाह्नवी, अर्जुन संग शामिल हुआ पूरा परिवार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. जिसमें जाह्नवी, अर्जुन, खुशी संग पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ है.

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वहीं खास बात है कि इसकी शुरुआत कपूर परिवार के घर में माता की चौकी के साथ हुई है, जिसमें जाह्नवी, अर्जुन, खुशी संग पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ है. इसके साथ ही कई करीबी दोस्त भी इस अवसर का हिस्सा बने हैं, जिनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
अंशुला कपूर का लुक
तस्वीरों को देख लग रहा है कि यह एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग होने वाली है. हालांकि शादी को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं वायरल तस्वीरों की बात करें तो अंशुला कपूर आइवरी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है, इस लहंगे के साथ अंशुला ने मल्टीकलर का दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक को एकदम रॉयल बना रहा है. ज्वैलरी में उन्होंने मांग टीका और डायमंड नेकलेस पहना है, जो उनके लुक को और निखार रहा है.
महीप कपूर और संजय कपूर
बता दें, तस्वीरों में अंशुला अपने चाचा-चाची संजय कपूर और महीप कपूर के साथ तस्वीरें खिचवाती हुई नजर आ रही है, जिसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है. मामा-मामी के अलावा उन्होंने अपने सगे भाई अर्जुन कपूर और सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ भी माता की चौकी का आनंद लेते और परिवार से फोटो खींचवाते देखा जा सकता है. इसके अलावा बहन शनाया कपूर और उनके भाई जहान कपूर भी तस्वीरों में नजर. हालांकि अनिल कपूर, सोनम कपूर , आनंद आहूजा और रिया कपूर इन तस्वीरों में नजर नहीं आए.
कैसे हुई थी अंशुला और रोहन की मुलाकात
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात बात करें तो उनकी मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. पेशे से रोहन ठक्कर स्क्रिप्ट है. करीब एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक किया. इसके बाद 2 अक्टूबर 2025 में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया. वहीं अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
'द ट्रेटर्स' में आई थी नजर
अंशुला कपूर के करियर की बात करें तो वह साल 2025 में कारण जोहर के शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थी. इस दौरान उनकी चाची महीप कपूर भी उनके साथ शो में नजर आई. हालांकि दोनों में कोई भी इस शो में जीत नहीं पाया लेकिन दोनों को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया, जिसके बाद से ही उनकी अच्छी खासी फैन फ़ॉलोइंग है.


