शराब, सिगरेट और इंटीमेसी, एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने खोल दी बिग बॉस के घर की पोल
चौबीसों घंटे कैमरों की सख्त निगरानी में रहने वाले 'बिग बॉस' घर के भीतर असल में क्या-क्या घटित होता है, इसे लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल तैरते रहते हैं. अब इन तमाम अनसुने सवालों और अफवाहों से 'बिग बॉस OTT' की विजेता दिव्या अग्रवाल ने पर्दा उठाया है.

नई दिल्ली: 'बिग बॉस' हमेशा से ही अपने विवादों, हाई-वोल्टेज ड्रामे और बंद दरवाजों के पीछे छिपे रहस्यों के लिए दर्शकों के बीच कौतूहल का विषय रहा है. चौबीसों घंटे कैमरों की सख्त निगरानी में रहने वाले इस घर के भीतर असल में क्या-क्या घटित होता है, इसे लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल तैरते रहते हैं. अब इन तमाम अनसुने सवालों और अफवाहों से 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल ने पर्दा उठाया है. हाल ही में 'Shaardulogy' के पॉडकास्ट में शामिल हुईं दिव्या ने घर के अंदर मिलने वाली शराब, सिगरेट की सप्लाई और कंटेस्टेंट्स की बेहद निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले और बेबाक खुलासे किए हैं.
बाथरूम के अंदर की प्राइवेसी और इंटीमेसी पर बड़ा इशारा
पॉडकास्ट के दौरान जब दिव्या से शो के भीतर कंटेस्टेंट्स के बीच बनने वाले शारीरिक रिश्तों और प्राइवेसी को लेकर सीधा सवाल किया गया, तो दिव्या ने इस पर हंसते हुए सहमति जताई. उन्होंने एक बड़ा और बेहद हैरान करने वाला इशारा करते हुए साफ कहा कि भले ही मुख्य लिविंग एरिया या बेडरूम में कैमरों के सामने कुछ भी दिखाई न दे, लेकिन कैमरे की नजर से दूर रहने वाले एकमात्र स्थान यानी बाथरूम के अंदर 'बहुत कुछ' होता है.
राशन पर पाबंदी
घर के कड़े नियमों और खान-पान पर बात करते हुए दिव्या ने बताया कि आम जिंदगी में बेहद सामान्य दिखने वाली चीजें जैसे कॉफी और टोमैटो केचअप भी शो के भीतर बहुत बड़े लग्जरी आइटम बन जाते हैं. ये चीजें आसानी से कंटेस्टेंट्स के हाथ नहीं लगतीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में याद किया कि केचअप न मिलने की स्थिति में वह खुद ही जुगाड़ से उसे तैयार कर लेती थीं.
लेकिन सिगरेट की खुली छूट
राशन पर इतनी कड़ाई बरतने के बावजूद सिगरेट को लेकर मेकर्स का रवैया बिल्कुल अलग रहता है. सिगरेट को घर में लग्जरी की श्रेणी में नहीं रखा जाता बल्कि इसकी नियमित सप्लाई की जाती है. सुबह होते ही बकायदा मेकर्स द्वारा कंटेस्टेंट्स से उनकी पसंद के सिगरेट ब्रांड के बारे में पूछा जाता है और कुछ ही देर में उनके पसंदीदा ब्रांड का पैकेट अंदर पहुंचा दिया जाता है.
क्या घर के अंदर परोसी जाती है शराब?
दर्शकों और प्रशंसकों के बीच अक्सर यह धारणा रहती है कि 'वीकेंड का वार' या घर के भीतर होने वाली खास पार्टियों के दौरान कंटेस्टेंट्स को शराब दी जाती होगी. दिव्या ने इस सबसे बड़ी अफवाह को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट है. बिग बॉस के घर के अंदर किसी भी प्रतिभागी को किसी भी परिस्थिति में अल्कोहल या नशीला पदार्थ नहीं दिया जाता.


