AI या हकीकत? नेतन्याहू के नए वीडियो ने बढ़ाई बहस
नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कैफे में कॉफी लेते दिख रहे हैं. कुछ लोग इसे असली मान रहे हैं, जबकि कई इसे एआई से बना डीपफेक बता रहे हैं.
बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे असली मान रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे एआई से बना डीपफेक बता रहे हैं. हाल के दिनों में उनकी मौत की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर फैल रही थीं, जिसके बीच यह वीडियो सामने आया. वीडियो में नेतन्याहू यरुशलम हिल्स के एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते दिखाई देते हैं. कॉफी लेने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें तो बस कॉफी चाहिए. उन्होंने हाथ उठाकर उंगलियां दिखाते हुए लोगों से उन्हें गिनने को भी कहा और हिब्रू भाषा में देशवासियों के लिए अपना प्यार जताया.


