उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य अभ्यास, रॉकेट लॉन्चरों से लाइव फायरिंग

उत्तर कोरिया ने बड़े सैन्य अभ्यास में रॉकेट लॉन्चरों से मिसाइलें दागीं. किम जोंग उन ने कहा कि यह दुश्मनों को चेतावनी देने और देश की सैन्य क्षमता दिखाने के लिए किया गया.

वैश्विक तनाव के माहौल के बीच उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है. देश के नेता किम जोंग उन ने पूर्वी तट पर हुए बड़े सैन्य अभ्यास का निरीक्षण किया, जिसमें 600 मिमी के आधुनिक रॉकेट लॉन्चरों से लाइव फायरिंग की गई. सरकारी एजेंसी केसीएनए के अनुसार यह अभ्यास तेज हमले की क्षमता दिखाने के लिए किया गया. वहीं दक्षिण कोरिया की सेना ने भी पुष्टि की कि प्योंगयांग के पास से कई बैलिस्टिक मिसाइलें पूर्वी सागर की ओर दागी गईं. किम जोंग उन ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर ये हथियार दुश्मन के सैन्य ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर सकते हैं.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो