कश्मीर में फर्जी करेंसी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, 79 हजार रुपये के जाली नोट बरामद
शोपियां पुलिस ने एक बड़े नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश किया है. जिसमे 79,000 रुपये के चमकते-दमकते जाली नोट बरामद हुए है. एक सतर्क दुकानदार की सूझबूझ और शिकायत पर छापेमारी हुई, जिसके बाद ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने एक बड़े नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश किया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 79,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. मामला तब सामने आया जब एक स्थानीय दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी व्यक्ति ने नकली नोट देकर सामान खरीदा और चला गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर दो अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद सैयद वानी, मोहम्मद मकबूल और पीरजादा अल्ताफ के रूप में हुई है. पुलिस अब नकली नोटों के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में गहन पूछताछ कर रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन नोटों का इस्तेमाल किन-किन इलाकों में हुआ है.


