काम के बाद 1 घंटे की पिकनिक, इस कंपनी ऐसी अनोखी पॉलिसी देखे हैरान हुए यूजर्स

भारतीय स्टार्टअप कंपनी ने अपनी वर्क पॉलिसी में, कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए एक घंटे का पिकनिक ब्रेक ऐड किया है, जिसका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Shraddha Mishra

अक्सर आपने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट्स तो जरूर देखे होंगे, जहां वर्क लोड को लेकर हमेशा शिकायत की जाती है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा कोई पोस्ट देखा है, जहां के वर्क कल्चर ने सभी लोगों का जीत लिया हो? बता दें, एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी ने अपनी वर्क पॉलिसी में, कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए एक घंटे का पिकनिक ब्रेक ऐड किया है. इस पिकनिक ब्रेक की खास बात यह है कि यहां बॉस से लेकर नए कर्मचारी तक सब साथ बैठकर खाना खाते हैं. 

क्या है कंपनी का नाम 

बता दें, इस स्टार्टअप कंपनी का नाम KK Create है, जिसकी फाउंडर का नाम Kavya Karnatac है. वहीं एक घंटे की पिकनिक ब्रेक पॉलिसी के अनुसार, दोपहर के 2 बजते ही सभी कर्मचारी काम छोड़ कर, एक जगह इकठे होकर खाना खाने बैठ जाते हैं. कंपनी की फाउंडर का कहना है कि ये बस एक लंच ब्रेक नहीं होता, यहां सीनियर मैनेजर से लेकर जूनियर तक सब एक साथ बैठते हैं, जिसे हैसियत या पद के आधार पर नहीं तोला जाता। वहीं अगर किसी को बैठे की जगह नहीं मिलती तो लोग खड़े रहकर या एडजस्ट करके भी इसमें शामिल जरूर होते हैं, जो कंपनी और कर्मचारी के रिश्ते मजबूत करने का एक मौका होता है. 

खाने के साथ होता है हंसी-मजाक

कंपनी में इस एक घंटे के ब्रेक के साथ हंसी-मजाक, गेम्स और घर से बने खाने एक स्वाद सभी को चखने के लिए मिलता है. वहीं अगर किसी की बात या गेम अधूरी रह गई हो तो कभी-कभी यह ब्रेक एक घंटे से भी ज्यादा का हो जाता है, जो किसी पार्टी से कम नहीं लगता. बता दें, जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई, तो लोग खुद को इस कंपनी के वर्क कल्चर की तारीफ करने से रोक नहीं पाएं.  यूजर्स का कहना है कि ऐसी टीम और वर्क कल्चर से ही लोगों के बीच भरोसा बढ़ता हैं और काम करने में आनंद आता है. हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि हर कंपनी का काम करने का तरीका अगल-अलग होता है, जिसकी एक-दूसरे से तुलना नहीं की जा सकती.

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो