ट्रंप का ऐलान मोजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम

अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वाले के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर जारी कर लोगों से इन अधिकारियों से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी साझा करने की अपील की है.

इस पोस्टर में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का भी उल्लेख किया गया है, जिनकी 28 फरवरी को युद्ध के शुरुआती चरण में मृत्यु हो गई थी. अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की विभिन्न गतिविधियों और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

अमेरिका ने जिन अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब, अली असगर हेजाजी, याह्या रहीम सफावी, एस्कंदर मोमेनी और अली लारीजानी शामिल हैं. जानकारी देने के लिए सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो