बंगाल चुनाव पर टुडेज़ चाणक्य की भविष्यवाणी, ममता बनर्जी की TMC को करारी हार का दावा
पोलिंग एजेंसी टुडेज़ चाणक्य ने हाल ही में खत्म हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शानदार प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया है.

पोलिंग एजेंसी टुडेज़ चाणक्य ने हाल ही में खत्म हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शानदार प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया है. एनालिसिस के मुताबिक, पार्टी को 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 192 सीटें मिलने की उम्मीद है.
इस बीच, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लगभग 100 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि दो सीटें दूसरी पार्टियों या निर्दलीय उम्मीदवारों को मिल सकती हैं. ये नतीजे 29 अप्रैल को राज्य चुनाव के दूसरे चरण के खत्म होने के एक दिन बाद जारी किए गए.
4 मई को आएंगे नतीजे
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. हालांकि, उससे पहले टुडेज़ चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं. सर्वे के मुताबिक, BJP 15 साल बाद सरकार बना सकती है. टुडेज़ चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, BJP 192 सीटें जीत सकती है. वहीं, TMC+ गठबंधन को 100 सीटें मिलने का अनुमान है.
क्या है बाकी राज्यों का हाल?
पश्चिम बंगाल के अलावा, असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग हुई. वोटिंग खत्म होने के साथ ही इन सभी विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल भी जारी कर दिए गए हैं.
एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनावी ट्रेंड एक जैसे नहीं हैं. कुछ राज्यों में साफ बहुमत मिलने का अनुमान है, तो कुछ में करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है. पांच राज्यों के एग्जिट पोल से 10 बड़े पॉलिटिकल मैसेज मिले हैं, किस राज्य में किसे झटका लगने की उम्मीद है और किसे बंपर फायदा होने की उम्मीद है वो तो अब नतीजे ही बताएंगे.


