मोजतबा ने ट्रंप पर किया तीखा हमला, बोले- 'होर्मुज का नया शासन खत्म करेगा दुश्मन का अत्याचार

ईरान के नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का नया प्रबंधन शांति लाएगा और दुश्मन की मनमानियों को खत्म करेगा.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

एक अहम घटनाक्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का नया प्रबंधन शांति लाएगा और दुश्मन की मनमानियों को खत्म करेगा.

ट्रंप इन मुद्दों पर नहीं करेंगे समझौता

एक बयान में उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य अपनी "परमाणु और मिसाइल क्षमताओं" को एक राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखेगा, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन मुद्दों पर कोई समझौता करने की कोशिश कर रहे हों.


मोजतबा ने ट्रंप को निशाना बनाया

मोजतबा खामेनेई ने यह लिखित बयान जारी किया जिसे ईरानी सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया. 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में उनके 86 वर्षीय पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद से वे इसी तरह से बयान जारी कर रहे हैं और उसी के बाद उन्होंने नेतृत्व संभाला.

देश के अंदर और बाहर रहने वाले नौ करोड़ सम्मानित ईरानी, ईरान की पहचान से जुड़ी सभी आध्यात्मिक, मानवीय, वैज्ञानिक, औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को नैनोटेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी से लेकर परमाणु और मिसाइल क्षमताओं तक राष्ट्रीय संपत्ति मानते हैं. वे इनकी रक्षा ठीक वैसे ही करेंगे, जैसे वे देश के जल, थल और वायुक्षेत्र की रक्षा करते हैं.

सर्वोच्च नेता ने आगे कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की एकमात्र जगह “इसके पानी की गहराइयों में” है, और दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर तेहरान की पूरी पकड़ बनी हुई है. श्वर की मदद और शक्ति से फारस की खाड़ी क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य ऐसा होगा जिसमें अमेरिका नहीं होगा.

एक ऐसा भविष्य जो यहां के लोगों की प्रगति, सुख-सुविधा और समृद्धि के लिए समर्पित होगा. हम और फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के पार रहने वाले हमारे पड़ोसी एक साझा नियति से जुड़े हैं. जो विदेशी हजारों किलोमीटर दूर से यहां लालच और दुश्मनी की भावना से आते हैं, उनके लिए यहाँ कोई जगह नहीं है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो