नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू और कश्मीर को दिखाया PAK का हिस्सा, भारी आलोचना के बाद जारी की माफी

नेपाल एयरलाइंस ने 'नेटवर्क मैप' पर पर पूरे जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया.

Sachin Hari Legha

हाल ही में सोशल मीडिया पर किया गए एक पोस्ट के बाद नेपाल एयरलाइंस विवादों का हिस्सा बन गई है. बता दें, अपने पोस्ट के जरिए नेपाल एयरलाइंस ने 'नेटवर्क मैप' पर पर पूरे जम्मू और कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया. हालांकि जैसे ही नेपाल एयरलाइंस को अपनी इस गलती का अहसाह हुआ तो तुंरत इस पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया, जिसके बाद कंपनी ने माफ़ी मांगते हुए इसे एक मैपिंग एरर बताया. 

कब शुरू हुआ विवाद 

बुधवार को विवाद तब शुरू हुआ जब नेपाल एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रूट मैप शेयर किया जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ पाकिस्तान का भी हिस्सा दिखाया गया था. इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और फेसबुक पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद इंडियन यूज़र्स इसको लेकर कड़ी आलोचना जाहिर की. 

मामला यही नहीं थमा, इस घटना के बाद एक्स पर #BoycottNepalAirlines हैशटैग तेजी से ट्रेंड करने लगा और कई लोगों ने विदेश मंत्रालय (MEA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) से नेपाल के साथ राजनयिक रूप से इस मामले को उठाने का आग्रह किया.

नेपाल एयरलाइंस ने मांगी माफ़ी 

वैश्विक स्तर पर आलोचना का सामना करने के बाद गुरूवार को नेपाल एयरलाइंस ने माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा "हाल ही में हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर शेयर किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं. इस मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर नक्शानवीसी से जुड़ी कई बड़ी गलतियां थीं, जो न तो नेपाल के और न ही नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को दर्शाती हैं. हमने तुरंत उस पोस्ट को हटा दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए एक आंतरिक समीक्षा कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे.

हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ अपने मजबूत रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और उस पोस्ट से किसी को भी हुई ठेस के लिए हमें गहरा खेद है." बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब नेपाल एयरलाइंस  ऐसी गलती इससे पहले भी ऐसी समस्याएं सामने आ चुकी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो