अरविंद केजरीवाल की ताजा ख़बरें
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल भारत की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक भी हैं. सियासत में आने से पहले केजरीवाल एक सामाजिक कार्यकर्ता थे. उनके सियासी सफर का आगाज 2012 में हुआ जब उन्होंने आम आदमी पार्टी के गठन का ऐलान किया. अगले ही साल यानी 2013 में होने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया और उनकी पार्टी ने राज्य की 70 में से 28 सीटें जीतकर सभी को हैरान कर दिया. कांग्रेस गठबंधन कर उन्होंने सरकार बनाई हालांकि यह सरकार 49 दिन ही चल पाई. इसके बाद 2015 में फिर चुनाव हुए और इस बार 70 में 67 सीटें जीतकर विपक्षियों के मुंह बंद कर दिए थे. 2020 में हुए चुनावों में एक बार फिर केजरीवाल की पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई और केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बने.
CM रेखा गुप्ता की 82 हजार रुपये की लग्जरी कुर्सी पर इंटरनेट में बहस तेज, अरविंद केजरीवाल के शीशमहल से तुलना शुरू
CM रेखा गुप्ता की लग्जरी कुर्सी की तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मसाज और कई महंगी सुविधाएं हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है. जबकि BJP समर्थक इसे केजरीवाल के ‘शीशमहल’ विवाद से जोड़कर तुलना कर रहे हैं.
'पंजाबियों को फिर धक्का दिया गया' राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल की आई पहली प्रतिक्रिया
राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों द्वारा आम आदमी पार्टी को इस्तीफा देने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों को धक्का दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने जज स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने वाली मांग ठुकराई
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने शराब नीति घोटाले के मामले में जज स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने या मामले को किसी दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की उनकी मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया.
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 की आज धमाकेदार शुरुआत हुई. यह मोहाली में तीन दिन तक चलेगा.सम्मेलन के पहले दिन दिग्गज उद्योगपतियों ने 10,000 करोड़ रुपए का निवेश के वादे करते हुए राज्य में कारोबार और बढ़ाने का ऐलान भी किया.
दिल्ली में टूटी सड़क, बिजली कट और अस्पतालों में दवाइयां नहीं..अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की हालात और 'फांसी घर' मुद्दे पर BJP को घेरा
अरविंद केजरीवाल ने आज फांसी घर मुद्दे पर विधानसभा समिति के सामने पेश होने के बाद बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है. भाजपा शहीदों का अपमान करने पर आतूर है.

