पाकिस्तान की ताजा ख़बरें
पाकिस्तान
ट्रंप का बड़ा एलान, ईरान से ऐतिहासिक डील पक्की, होर्मुज जलडमरूमध्य से टला संकट
अमेरिका और ईरान ने हफ्तों से जारी गंभीर क्षेत्रीय तनाव के बाद एक बड़े शांति समझौते पर सहमति जताई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बात की घोषणा की है कि दोनों देशों ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से रोकने का संकल्प लिया है.
पाकिस्तान में पानी पर मचा बवाल, सिंध-बलूचिस्तान में सूखे जैसे हालात, अर्थव्यवस्था पर भी संकट के बादल
पाकिस्तान के कई हिस्सों में पानी की कमी गंभीर रूप लेती जा रही है. हालात का असर खेती, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर दिखाई देने लगा है. वहीं, प्रांतों के बीच पानी के बंटवारे को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है.
PoJK में जनसंहार के आंकड़े छिपाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान! अधिकारी नहीं सौंप रहे आंदोलनकारियों के शव
पीओजेके में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. आंदोलन कर रहे लोगों और स्थानीय संगठनों का आरोप है कि हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए लोगों के शव उनके परिवारों को नहीं दिए जा रहे हैं.
PoK में फूटा जनता का गुस्सा! सस्ते आटे और बिजली के लिए सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बवाल तेज
सस्ते आटे, महंगाई और बिजली संकट को लेकर PoK में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर राजनीतिक दखल का आरोप लगाते हुए विधानसभा की 12 आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग भी तेज कर दी है.
PoK में बढ़ते बवाल के बीच घबराए पुलिसकर्मी, ड्यूटी ज्वॉइन करने से किया इनकार, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जारी अशांति के बीच एक नई चुनौती पाकिस्तान सरकार के सामने खड़ी हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, कई पुलिसकर्मी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में तैनाती मिलने के बावजूद ड्यूटी ज्वॉइन करने से बच रहे हैं.

