Gold-Silver Price Today: आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव? जानिए दिल्ली से लेकर कोलकाता तक के ताजा रेट
घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बाद, आज यानी सोमवार 6 जुलाई की सुबह भारतीय बाजारों में मामूली नरमी देखने को मिली है.

नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बाद, आज यानी सोमवार 6 जुलाई की सुबह भारतीय बाजारों में मामूली नरमी देखने को मिली है. रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण भाव स्थिर रहने के बाद आज सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद आज दोबारा ट्रेडिंग शुरू होगी.
भारतीय बाजार में आज क्या हैं सोने के दाम?
24 कैरेट सोने का भाव 14,673 रुपये प्रति ग्राम है. यदि 10 ग्राम की बात करें तो यह 1,46,730 रुपये पर बिक रहा है, जो पिछले दिन के मुकाबले 270 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. 22 कैरेट सोने की कीमत 13,450 रुपये प्रति ग्राम यानी 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. इसमें बीते दिन के मुकाबले 250 रुपये की राहत मिली है.18 कैरेट सोने का रेट 11,005 रुपये प्रति ग्राम है। जिसमें 20 रुपये प्रति ग्राम की कमी आई है.
महानगरों और प्रमुख शहरों का हाल
भारत के बड़े शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं क्योंकि स्थानीय करों और चुंगी के कारण कीमतें बदलती रहती हैं. दिल्ली में, 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई, कोलकाता, और बेंगलुरु में कीमतें लगभग समान हैं. जहां 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. लेकिन चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट सोना 1,49,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
सोने की कीमतें मजबूत हुई
वायदा बाजार में सोने की कीमतें मजबूत हुई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त का सोना वायदा 1.40% की बढ़त के साथ 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
चांदी हुई मामूली सस्ती
चांदी की कीमतें भी आज थोड़ी गिर गई हैं और यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है. पिछले हफ्ते चांदी की कीमतें 10,000 रुपये बढ़ी थीं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 62.47 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख के कारण आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.


