Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने का अच्छा मौका या बढ़ी कीमतें? जानें आज आपके शहर में क्या है भाव

आज यानी मंगलवार, 23 जून को बाजार खुलने से पहले ही सोने के दामों में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और आर्थिक संकेतों के चलते सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी तेजी का रुख बना हुआ है.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: घरेलू और वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आज यानी मंगलवार, 23 जून को बाजार खुलने से पहले ही सोने के दामों में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और आर्थिक संकेतों के चलते सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी तेजी का रुख बना हुआ है. यदि आप इस समय सोने के आभूषण या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के इन नए समीकरणों को जानना बेहद जरूरी है.

दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर दाम

दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. वहीं दूसरी ओर, वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के समय 24 कैरेट सोने का भाव 0.67 प्रतिशत यानी 979 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा, जो पिछले कारोबारी दिन 1,47,203 रुपये पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी मजबूती देखी जा रही है और हाजिर सोना बढ़कर 4,210.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

24 कैरेट सोने का भाव

अलग-अलग एजेंसियों की बात करें तो इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह सोने का भाव 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं बुलियन्स के मुताबिक यह दाम 1,48,830 रुपये और गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.

उत्तर भारत के शहरों में सोने का हाल (प्रति 10 ग्राम)

देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय टैक्स और सर्राफा एसोसिएशनों के चलते कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है. दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में सोने के दाम बिल्कुल एक समान बने हुए हैं. इन सभी शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,660 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,34,450 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,030 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

दक्षिण, पश्चिम और पूर्वी भारत के महानगरों के रेट

देश के अन्य प्रमुख महानगरों और दक्षिण-पश्चिम भारत के शहरों में कीमतें थोड़ी अलग हैं. चेन्नई में सोना सबसे महंगे स्तर पर है, जहां 24 कैरेट का दाम 1,48,370 रुपये, 22 कैरेट का दाम 1,36,000 रुपये और 18 कैरेट का दाम 1,13,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी में सोने-चांदी की कीमत

इसके विपरीत मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, पुणे, नागपुर, बैंगलोर, भुवनेश्वर, कटक, रायपुर, हैदराबाद और पूरे केरल राज्य में कीमतें एक जैसी हैं. इन जगहों पर 24 कैरेट सोना 1,46,510 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,34,300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है.

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के सर्राफा बाजार

बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा व सूरत में भी सोने के भाव में समानता है. इन सभी शहरों में आज 24 कैरेट सोना 1,46,560 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,34,350 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,09,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है. महाराष्ट्र के नासिक शहर में 24 कैरेट का रेट 1,46,540 रुपये, 22 कैरेट का रेट 1,34,330 रुपये और 18 कैरेट का रेट 1,09,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो