जागरूक रहना जरूरी! PSB ने आयोजित की वॉकथॉन, जोनल मैनेजर ने दिए टिप्स

Punjab and Sind Bank Walkathon: पंजाब एंड सिंध बैंक के नोएडा जोनल कार्यालय द्वारा 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह ना रहा है. इसी क्रम में 28 अक्टूबर को एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया और लोगों को जागरूक किया गया.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Punjab and Sind Bank Walkathon: नई दिल्ली: साइबर फ्रॉड के कई मामले आपने सुने होंगे. इसमें ज्यादातर फाइनेंसियल फ्रॉड होते हैं. ऐसे में पंजाब एंड सिंध बैंक का नोएडा स्थित जोनल ऑफिस 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है. इस पहल के तहत, जोनल ऑफिस की नोएडा सेक्टर 63 शाखा ने 28 अक्टूबर को 2 किलोमीटर की वॉकथॉन का आयोजन किया गया. इसमें पीएसबी कर्मचारियों ने बैंकिंग ग्राहकों के लिए सतर्कता के महत्व के और जागरूकता के लिए प्रयास किया और लोगों को बताया कि इससे बचाव कैसे करें.

बता दें देश में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं. इन दिन लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने के कई मामले सामने आए हैं. ऐसी ही कई समस्याओं से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक ने पहल की है. इससे पहले भी बैंक की ओर से ऐसे कई आयोजन कराए जाते रहे हैं.

क्या-क्या होगा?

पूरे सप्ताह में पीएसबी देश भर में विभिन्न शाखाओं पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहलों का आयोजन कर रहा है. इसके लिए कई बैंक कई तरह के आयोजन करेगा.

  • ग्राहकों को नैतिक बैंकिंग प्रथाओं के लिए ऑनलाइन प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित करना
  • बैंक परिसरों में सतर्कता के सख्त उपाय सुनिश्चित करना और स्वच्छता को बढ़ावा देना
  • कर्मचारियों और हितधारकों को संगठनात्मक नीतियों और निवारक सतर्कता प्रथाओं पर प्रशिक्षण देना
  • समर्पित शिकायत निवारण गतिविधियों के माध्यम से ग्राहक सहायता प्रदान करना
  • मुख्य कार्यालय और क्षेत्रीय शाखाओं में विक्रेताओं के साथ संवाद स्थापित करना
  • जागरूकता के लिए रंगोली, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिता, वॉकथॉन, मैराथॉन और नुक्कड़ नाटक होंगे

वॉकथॉन में जोनल मैनेजर

वॉकथॉन के दौरान, जोनल मैनेजर महेश सब्बरवाल ने ग्राहक सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बैंकिंग में भ्रष्टाचार और संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता पर ध्यान केंद्रित किया गया. इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को फ्रॉड की पहचान करने और रोकने में सशक्त बनाना है, जिससे बैंकिंग सेवाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag