हरियाणा के सोनीपत में मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। 24 वर्षीय शीतल का शव रविवार को एक नहर से बरामद किया गया था, जिसकी गर्दन कटी हुई थी और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले थे। इस मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें शीटल को हत्या से कुछ घंटे पहले एक सफेद कार में अपने प्रेमी सुनील के साथ जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की पुष्टि कर दी है.
फुटेज 14 जून की रात 10:05 बजे का है, जिसमें शीतल हाथ में पर्स लिए हुए नजर आती हैं और सुनील एक नीला ट्रॉली बैग उठाए दिख रहा है। दोनों के बीच रिश्ते की पुष्टि पुलिस सूत्रों ने की है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच झगड़े के बाद हत्या हुई और फिर आरोपी ने कार को नहर में धकेल दिया। अब यह मामला पुलिस की गहन जांच के घेरे में है.
सोनीपत में मिले शीटल के शव के बाद जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह घटना की पूरी कहानी बयां करता है। वीडियो में देखा गया कि मॉडल शीतल और आरोपी सुनील एक साथ कार में बैठते हैं। यह वही कार है जो बाद में नहर से बरामद हुई। शीतल के हाथ में एक पर्स है और सुनील एक नीले रंग का ट्रॉली बैग ले जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, कार में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसी दौरान सुनील ने शीतल की गला रेतकर हत्या कर दी और अपराध को छुपाने के लिए कार समेत शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद सुनील खुद तैरकर बाहर निकला और अस्पताल में भर्ती हो गया, जहां उसने इसे हादसा बताने की कोशिश की.
DSP सतीश कुमार के मुताबिक, शीतल म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में पानीपत के अहर गांव गई थीं, जहां वह सुनील से मिलीं। पुलिस को शक है कि झगड़े की वजह यह हो सकती है कि शीतल को सुनील की शादीशुदा होने की सच्चाई पता चल गई थी, जिसे उसने छिपाया था। यह बात पहले भी उनके झगड़े का कारण बन चुकी थी.
हत्या से ठीक पहले शीटल ने अपनी बहन को कॉल कर बताया था कि सुनील उन्हें मार रहा है। बहन के अनुसार, शीतल काफी डरी हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और शनिवार से वह लापता थी। रविवार को जब कार से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार से शव बरामद किया.
पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शीतल और सुनील दोनों ही शादीशुदा थे। हालांकि, शीटल अपने पति से अलग रह रही थी और अपनी बहन के साथ पानीपत में रहती थी। सुनील की शादी की बात वह नहीं जानती थी और यही कारण बना इस दर्दनाक अंत का. First Updated : Tuesday, 17 June 2025