कभी भी जारी हो सकता है CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
CBSE की 12वीं कक्षा के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हुई थीं.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड किसी भी समय परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है. हालांकि अब तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि नतीजे मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.
कब खत्म हुए थे एग्जाम
इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हुई थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही रिजल्ट को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. कुछ समय पहले बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया था कि मूल्यांकन प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर पूरी की जा रही है और परिणाम में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी. उन्होंने कहा था कि ऑनलाइन मार्किंग व्यवस्था के कारण कॉपियों की जांच तेज और अधिक सटीक तरीके से की गई है.
बोर्ड के कंफर्मेशन का इंतजार
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है रिजल्ट 10 मई से 15 मई के बीच जारी हो सकता है. वहीं सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तारीखों को लेकर अफवाहों का दौर जारी है. इंस्टाग्राम पर वायरल कुछ पोस्ट में 11 मई को रिजल्ट जारी होने की बात कही गई है, लेकिन बोर्ड ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है. इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हंतावायरस जैसी परिस्थितियों के चलते रिजल्ट में देरी की आशंका भी जताई है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कहा करें चेक
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे. इसके अलावा DigiLocker, UMANG App, SMS और IVRS जैसी सुविधाओं के जरिए भी परिणाम चेक किए जा सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में ऑप्शनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें.


