झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे किसी भी समय जारी कर सकती है. नतीजों के बारे में जानकारी DigiLocker की वेबसाइट पर शेयर की गई है. DigiLocker से आप अपना रिजल्ट देख सकते है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

New Delhi: झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खबर है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 2026 के लिए झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे किसी भी समय जारी कर सकती है. नतीजों के बारे में जानकारी DigiLocker की वेबसाइट पर शेयर की गई है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें. अगर आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड याद नहीं है तो अपना एडमिट कार्ड ढूंढें और उसे अपने पास रखें.

DigiLocker पर मिला अपडेट 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) रांची, जल्द ही कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं 2026 के नतीजे जारी करने वाली है. DigiLocker पर इस बारे में संकेत दिखाई दिए हैं. झारखंड बोर्ड तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स के नतीजे एक साथ जारी करेगा. नतीजे जारी होने के बाद, छात्र jacresults.com और अन्य आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर उन्हें देख सकेंगे. इसके अलावा, छात्र DigiLocker के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. DigiLocker वेबसाइट digilocker.gov.in पर कक्षा 12वीं के नतीजे जल्द आ रहे हैं उसका एक अलर्ट पोस्ट किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें. अगर आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड याद नहीं है तो अपना एडमिट कार्ड ढूंढें और उसे अपने पास रखें.

4 स्टेप्स में डाउनलोड करें मार्कशीट

2026 के झारखंड बोर्ड कक्षा 12 के नतीजे देखने के लिए वेबसाइट jacresults.com पर जाना है. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Results of Annual Intermediate Examination - 2026 पर क्लिक करना होगा. आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा और फिर Submit पर क्लिक करना होगा. इसके बाद नतीजा आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा जहां से आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.


ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

वेबसाइट के अलावा छात्र DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके भी अपने परिणाम देख सकेंगे. इसके अतिरिक्त जिन छात्रों या अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है वे SMS के जरिए अपने परिणाम देख सकेंगे. ऐसा करने के लिए आपको अपने SMS बॉक्स में 'Result JAC 12th Roll Number Roll Code' टाइप करके 562630 पर भेजना होगा. मैसेज भेजने के कुछ ही समय बाद बोर्ड आपको आपका परिणाम भेज देगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो