RRB Group D Result 2024 Out: 1.08 करोड़ उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुई मेरिट लिस्ट और कटऑफ
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ मेरिट लिस्ट, जोनवाइज कटऑफ और स्कोरकार्ड की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है. सफल उम्मीदवारों के लिए अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा.

नई दिल्ली: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके साथ ही आज शाम 6 बजे से स्कोरकार्ड और PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस भी उपलब्ध करा दिया जाएगा. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 32,438 पदों को भरने के लिए करीब 1.08 करोड़ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. अब CBT में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थी. परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. बोर्ड ने प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना है. इससे पहले अप्रेंटिस उम्मीदवारों को अपने अंक और दस्तावेज अपडेट करने का अवसर दिया गया था, जिसके बाद अंतिम मेरिट तैयार कर परिणाम घोषित किया गया.
ऐसे डाउनलोड करें RRB Group D Result 2024
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं-
स्टेप 1: सबसे पहले अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 3: क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
स्टेप 4: PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें.
स्टेप 5: भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
स्कोरकार्ड कब और कैसे देखें
CBT में शामिल सभी उम्मीदवार अपना पर्सेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DDMMYYYY फॉर्मेट में) दर्ज करनी होगी. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक 1 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से 16 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक सक्रिय रहेगा.
प्रमुख जोन की कटऑफ
RRB रांची कटऑफ
UR – 72.85726
SC – 58.9389
ST – 61.96082
OBC – 71.82013
EWS – 61.63636
RRB प्रयागराज कटऑफ
UR – 78.12573
SC – 72.40928
ST – 66.6584
OBC – 77.31772
EWS – 74.14863
RRB भोपाल कटऑफ
UR – 77.73449
SC – 73.6582
ST – 67.6709
OBC – 77.41022
EWS – 75.07329
RRB अहमदाबाद कटऑफ
UR – 72.1634
SC – 66.06265
ST – 62.13333
OBC – 71.14374
EWS – 67.665
RRB भुवनेश्वर कटऑफ
UR – 76.68726
SC – 67.15071
ST – 58.1891
OBC – 75.43104
EWS – 69.81246
1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए देशभर से लगभग 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. यह भर्ती कुल 32,438 पदों के लिए आयोजित की गई थी. सभी जोन के परिणाम अलग-अलग PDF के रूप में जारी किए गए हैं. रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और संबंधित जोन की कटऑफ भी उपलब्ध कराई गई है.
किन उम्मीदवारों को PET से मिलेगी छूट
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि PwBD (बेंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवार), Ex-Servicemen (पूर्व सैनिक) और CCAA (कोर्स पूरा कर चुके अप्रेंटिस) उम्मीदवारों को PET नहीं देना होगा. इसलिए उनके रोल नंबर PET के लिए जारी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं.
अब आगे क्या होगी चयन प्रक्रिया
CBT में सफल उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), दस्तावेज सत्यापन (Document Verification), मेडिकल परीक्षा और अंतिम पैनल चयन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इन सभी चरणों का आयोजन संबंधित रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को आगे की सभी जानकारी संबंधित RRC की आधिकारिक वेबसाइट और पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी.
PET का शेड्यूल और ई-कॉल लेटर
फिजिकल टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही संबंधित RRC की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए SMS और ईमेल के जरिए भी सूचना भेजी जाएगी.
चयन अभी पूरी तरह अंतिम नहीं
रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि PET के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी है. यदि दस्तावेजों की जांच के दौरान किसी प्रकार की गलत जानकारी, अपूर्ण दस्तावेज या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो किसी भी चरण में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. केवल PET के लिए बुलाए जाने का अर्थ रेलवे में अंतिम नियुक्ति नहीं माना जाएगा.
रीजनल RRB वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं. सभी जोन के लिए अलग-अलग RRB वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध करा दिए गए हैं.
फिजिकल टेस्ट में क्या होगा
CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी, इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी. वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड के भीतर पूरी करनी होगी. हालांकि जिन उम्मीदवारों ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा किया है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार दौड़ से छूट मिलेगी.


