ओडिशा: 5वीं क्लास की टेक्स्ट बुक में छपा ऐश्वर्या का निंबूड़ा-निंबूड़ा गाना, शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर उठे सवाल
ऐश्वर्या राय का आपने ये पॉपुलर गाना निंबूड़ा-निंबूड़ा तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या अपने कभी सोचा हो कि जो माता-पिता अपने बच्चे को स्कूल में पढ़ने के लिए भेज रहे है, उनकी स्कूल की किताबों में ये गाना पढ़ाया जा रहा है. हाल ही में ओडिशा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है.

भुवनेश्वर: क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड कही जानी वाली ऐश्वर्या राय का आपने ये पॉपुलर गाना निंबूड़ा-निंबूड़ा तो जरूर सुना होगा, जिसे आइकोनिक फिल्म हम दिल चुके में फिल्माया आया था. लेकिन क्या अपने कभी सोचा हो कि जो माता-पिता अपने बच्चे को स्कूल में पढ़ने के लिए भेज रहे है, उनकी स्कूल की किताबों में ये गाना पढ़ाया जा रहा होगा। हाल ही में ओडिशा से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5वीं क्लास के बच्चे की किताब में ये गाना छापा हुआ नजर आ रहा है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.
एडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल से हुई गलती
जानकारी के अनुसार, यह गाना क्लास 5 की इंग्लिश की बुक में छपा हुआ नजर आ रहा है, जिसे एक गलती बताया जा रहा है. हालांकि इस गलती को लेकर एडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है. बता दें, यह गलती उस वक्त सामने आई, जब टेक्स्ट बुक की तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई. इस दौरान तस्वीर में देखा जा सकता है कि शैक्षिक सामग्री बजाए किताब में गाने के बोल छपे हुए दिखाई दे रहे है. वहीं इस गलती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है.
अभिभावकों ने उठाए सवाल
इस गलती के सामने आने के बाद जहां एक तफर क्ववालिटी केंट्रोल के किताबों को तैयार करने की प्रक्रिया और समीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वहीं दूसरी और शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों द्वारा भी एजुकेशन डिपार्टमेंट की इस लापरवाही पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. अभिभावकों का कहना है संपादन के कई चरणों से गुजरने के बावजूद भी इतनी बड़ी गलती कैसे की जा सकती है.
सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट
फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की और से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं टेक्स्टबुक में सामने आई इस गलती है स्क्रीन शॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग ऐसे मजाक के तौर पर देख रहे है तो वहीं कुछ इस गलती को लेकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे है. वहीं अब सभी को इस बात का इंतजार है कि शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या प्रतिक्रिया देता है.


