UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती से जुड़ी CM योगी ने दी बड़ी जानकारी, भर्ती में महिलाओं की रहेगी इतनी हिस्सेदारी

UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम योगी ने इससे जुड़ी एक खा जानकारी दी है। सभी को इस vacancy का बेसब्री से इंतज़ार था।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • पिछले साल 7 जनवरी 2022 को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों के लिए भर्ती निकालने की घोषणा की थी

UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम योगी ने इससे जुड़ी एक खा जानकारी दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान यह बताया की UP पुलिस भर्ती (UPPBPB UP Police Constable SI Bharti 2023) में 20 प्रतिशत महिलाओं को भी हिस्सेदारी दी जाएगी। 

आपको बता दें की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए करीब 52,699 पदों की भर्ती निकाली गयी है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जुलाई में इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी करेगा। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा इसके बाद से ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू कर दिए जायेंगे। इसमें इच्छुक उम्मीदवारों को इससे जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी उम्मीदवारों को दी गयी निर्धारित समय सीमा तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन करना होगा, अन्यथा आवेदन स्वीकारा नहीं जायेगा। 

पिछले साल की थी सरकार ने भर्ती की घोषणा 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल 7 जनवरी 2022 को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पदों के लिए भर्ती निकालने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही सभी को इस vacancy का बेसब्री से इंतज़ार था। जिसके बाद सरकार ने अब यह पक्का कर दिया है की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन जुलाई में शुरू कर दिए जायेंगे। 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag