WBBSE Madhyamik Result 2023: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी

आज पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के माध्यमिक कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, सभी छात्र इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट।

calender

WBBSE WB Class 10th Result 2023: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के माध्यमिक कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 19 मई 2023 शुक्रवार को जारी हो गया है। रिजल्ट 10 बजे के बाद इस रिजल्ट को घोषित किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक दोपहर 12 बजे के बाद एक्टिव हो जायेगा। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।  

7 लाख स्टूडेंट्स की रही थी भागीदारी 

आपको बता दें, की आज  पश्चिम बंगाल बोर्ड 2022 - 2023 कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 आज घोषित हो गया है, सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें थे। इस बार परीक्षा देने करीबन 7 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। बोर्ड ने प्रेस नोट में बताया था की WBBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 अध्यक्ष द्वारा सुबह 10 बजे के बाद जारी कर दिया जायेगा। जैसे ही रिजल्ट जारी होता है सभी छात्र बोर्ड की बताई गयी आधिकारिक वेबसाइट जाकर चेक कर सकते हैं। 

इन टॉपर्स ने किया परीक्षा में टॉप

बता दें, की पश्चिम बंगाल बोर्ड 2022 - 2023 कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। इसमें पहले स्थान पर देवदत्त मांझी ने 99.57 फीसदी और दूसरे स्थान पर शुभम पाल 98.71 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। 

इस वर्ष 86.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, इस साल के आकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 5.65 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें 3.76 लाख लड़कियां और 3.06 लाख लड़के हैं। यानी इस परीक्षा में लड़कियां लड़को से आगे निकल गयी हैं। 

 

First Updated : Friday, 19 May 2023