अभिनेता रसिक दवे 65 साल की उम्र में निधन

जानी -मानी अभिनेत्री केतकी दवे के पति और अभिनेता रसिक दवे का निधन हो गया है। वो 65 साल के थे।

Janbhawana Times

फेमस टीवी और फिल्म अभिनेता रसिक दवे का शुक्रवार रात 8 बजे निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में ही अपनी आखिरी सांस ली। रसिक दवे को ‘महाभारत’ के कैरेक्टर ‘नंद’ के लिए जाना जाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार वह किडनी संबंधित समस्या से जूझ रहे थे और लगभग 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रसिक दवे टेलीविजन जगत के जाने -माने अभिनेता थे।

उन्होंने टीवी शो संस्कार - धरोहर अपनों की...में करसनदास धनसुखलाल वैष्णव का रोल प्ले किया था। उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत में ‘नंद’ का रोल प्ले किया था जिसे साल 1980 में टीवी पर प्रसारित और कई बार रीटेलीकास्ट किया गया। साल 2006 में वह मशहूर डांस शो नच बलिये 2 में अपनी पत्नी केतकी दवे के साथ हिस्सा लिया था। इसके अलावा रसिक देव ने हिंदी और गुजराती की कई धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय किया था और अपनी खास पहचान बनाई थी।

उनके निधन से उनके परिवार के साथ -साथ मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर फ़ैल गई है। रसिक दवे अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका निधन मनोरंजन जगत की गहरी क्षति है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag