कॉकटेल 2 में कृति सेनन के बोल्ड लुक पर मचा बवाल, क्लोजअप शॉट्स देख यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. कहानी या कमाई से ज्यादा कृति सेनन के कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियों में आ गई है. सोशल मीडिया पर कृति के बिकिनी लुक्स और उनके क्लोज-अप शॉट्स पर एक नई बहस छिड़ गई है.

नई दिल्ली: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. हालांकि, फिल्म अपनी कहानी या कमाई से ज्यादा कृति सेनन के कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियों में आ गई है. सोशल मीडिया पर कृति के बिकिनी लुक्स और उनके क्लोज-अप शॉट्स पर एक नई बहस छिड़ गई है.
क्लोज-अप शॉट्स पर इंटरनेट पर हंगामा
फिल्म के एक खास दृश्य में कृति सेनन को बिकिनी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिखाया गया है. इस दौरान कैमरे के कुछ क्लोज-अप शॉट्स दर्शकों को रास नहीं आ रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि कहानी के लिहाज से दृश्य भले ही सेन्सुअल था और बिकिनी की मांग करता था, लेकिन नाभि और चेस्ट के क्लोज-अप शॉट्स दिखाना पूरी तरह से गैर-जरूरी था. कई यूजर्स इसे महिलाओं के अंग-प्रदर्शन को बढ़ावा देने और उन्हें महज 'आई-कैंडी' की तरह पेश करने का जरिया मान रहे हैं.
जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' से हो रही तुलना
इस पूरे विवाद की तुलना हाल ही में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' से की जा रही है. 'पेड्डी' की रिलीज के वक्त भी जाह्नवी के ग्लैमरस प्रेजेंटेशन और किरदारों के चित्रण पर गंभीर सवाल उठे थे. विवाद इतना बढ़ गया था कि डायरेक्टर को खुद सफाई देनी पड़ी थी और कुछ सीन्स तक हटाने पड़े थे. अब 'कॉकटेल 2' के बहाने यूजर्स हिंदी सिनेमा के दोहरे रवैये पर निशाना साध रहे हैं.
In #Cocktail2 ,the director put the camera into Kriti Sanon's backyard.
— Mr SP (@Lonely_prabh) June 20, 2026
In which movie does this happen, war 2, pathan, tjmm, cocktail, dostana all the movies had bikini scenes but have you ever seen them zooming like this.#Peddi is a movie about tribal people. Go to the… https://t.co/0vxzDAAOYt
Hypocrisy!!
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) June 19, 2026
People who are going ga-ga over bikini shots and other close up skin show shots of #KritiSanon in #Cocktail2 are same people who cried women objectification over #JanhviKapoor close up shot in #Peddi
Can u explain please what is the need for these kind of close up shots focussing camera on a Lady's ass for beach scene??? @jammypants4 https://t.co/t2Vk5nIRQ3 pic.twitter.com/qkaQN2b0MI
— Riya (@Riyapabsu) June 20, 2026
बिकिनी सीन्स पर भड़के लोग
एक यूजर ने लिखा, जो लोग जाह्नवी की फिल्म के समय महिलाओं के आई-कैंडी बनने पर रो रहे थे, वही आज कृति के सीन्स पर तालियां बजा रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि सिनेमा का यह रवैया महिलाओं के इस तरह के चित्रण को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें दर्शक की सहमति या गरिमा का ख्याल नहीं रखा जाता. इस विवाद ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दो फाड़ कर दिए हैं. एक तरफ जहां कृति के लुक्स की तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.


