भारत छोड़ विदेश जाने की दी सलाह, सोशल मीडिया पर छाया महिला का वीडियो, छिड़ी बहस
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि एक भारतीय महिला का है. वीडियों में महिला लोगों को कुछ सालों के लिए विदेश जाकर रहने की सलाह देती नजर आ रही है. लेकिन क्यों चलिए जानते है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई अतरंगी वीडियो वायरल होता रहता है, जो देखते ही देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स पर चर्चा का विषय बन जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि एक भारतीय महिला का है. वीडियों में महिला लोगों को कुछ सालों के लिए विदेश जाकर रहने की सलाह देती नजर आ रही है. लेकिन क्यों चलिए जानते है क्या है इस वायरल वीडियो की कहानी.
वायरल वीडियो में क्या
वायरल वीडियो की शुरुआत एक मैसेज से होती है, जिसमें लिखा है कि अगर जीवन में मौका मिले तो कुछ सालों के लिए भारत से बाहर जरूर रहना चाहिए। इसके बाद महिला बताती है. कि विदेश में रहना केवल ज्यादा पैसा कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाता है.
क्यों दी ऐसी सलाह
महिला के वीडियो में विदेश जाने की सलाह देते हुए आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने परिचित माहौल और परिवार से दूर किसी नए देश में रहता है, तो उसे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बड़े फैसलों तक सब कुछ खुद संभालना पड़ता है. ऐसी परिस्थितियां उसे नई चुनौतियों का सामना करना सिखाती हैं और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं.
अलग संस्कृति को समझने का मौका
महिला ने वीडियो में यह भी कहा कि विदेश में रहने से अलग-अलग संस्कृतियों और विचारों को समझने का अवसर मिलता है. इतना ही नहीं, इससे लोगों के नजरिए में बदलाव आता है और वे बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना सीखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने आर्थिक लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि कई देशों में बेहतर वेतन और रोजगार के अवसर लोगों को मजबूत वित्तीय आधार बनाने में मदद करते हैं.
यूजर्स ने किया रिएक्ट
बता दें, वीडियो के वायरल होते ही महिला द्वारा दी गई सलाह पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "बिल्कुल सही! मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप के दो देशों की यात्रा करने के बाद मुझे यह बात समझ में आई. हमें यह एहसास होना चाहिए कि हम कई बुनियादी चीजों से वंचित हैं, और हम सोचते हैं कि यही जीवन है और हम बस जैसे चल रहा है वैसे ही जीते जा रहे हैं. कुएं से मेंढक के बाहर आने के बाद दुनिया कितनी बड़ी लगती है. यात्रा हमें बहुत कुछ सिखाती है."
वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "मैडम अगर इतना अच्छा है बाहर और इतना अच्छा काम कर रहे हैं तो रील क्यों बना रहे हैं...इतना आसान नहीं है'. तीसरे यूजर ने लिखा "मैम, मैं लगभग 5 साल से दुबई में हूं, लेकिन मेरी ज़िंदगी में कोई बदलाव नहीं आया, क्यों?" एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा "स्पोंसर करो आने के लिए तैयार है" फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों के बीच इस बात पर बहस जारी है कि सफलता और बेहतर जीवन के लिए विदेश जाना कितना जरूरी है.


