एक और अभिनेत्री का फंदे से लटकता शव बरामद

अभिनेत्री पल्लवी दे एवं विदिशा दे मजूमदार के बाद एक और अभिनेत्री मंजूषा नियोगी का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अभिनेत्री पल्लवी दे एवं विदिशा दे मजूमदार के बाद एक और अभिनेत्री मंजूषा नियोगी का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह अभिनेत्री के पाटुली स्थित निवास से शव बरामद किया गया है ।

जानकारी के अनुसार मंजूषा विदिशा की करीबी दोस्त थीं। मंजूषा की मां ने दावा किया है कि विदिशा की मौत के बाद मंजूषा मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी। हालांकि पुलिस को घटना में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वर्तमान में वह एक बांग्ला टीवी सीरियल में काम कर रही थीं। उन्होंने थियेटर में भी अभिनय किया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मंजूषा तीन-चार दिन पहले पाटुली में अपने पिता के घर आई थी। उनका पति उन्हें लेने आया था। लेकिन मंजूषा की मां ने अपने दामाद से कहा था कि वह उसे कुछ समय के लिए छोड़ दे। इसी बीच बुधवार को उसे विदिशा की मौत की खबर मिली। मंजूषा की मां के अनुसार तभी से मंजूषा डिप्रेशन में थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह मंजूषा के पाटुली स्थित निवास से उसका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

calender
27 May 2022, 12:58 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो