Happy Birthday Sanjay Leela Bhansali: मशहूर फिल्म मेकर भंसाली का 59वां जन्मदिन आज, इस मौके पर जानते हैं इनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को तो आप जानते ही होंगे। आज उनका 59वां जन्मदिन है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का जन्म 24 फरवरी 1964 को मुंबई शहर में हुआ था।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को तो आप जानते ही होंगे। आज उनका 59वां जन्मदिन है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का जन्म 24 फरवरी 1964 को मुंबई शहर में हुआ था। आज वह इतने बड़े निर्देशक बन चुके हैं की उनका नाम हर कोई जनता है। भला जाने भी क्यों ना... उन्होंने बॉलीवुड के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों को पर्दे पर उतारा है।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों में शानदार सिनेमेटोग्राफी, दिलचस्प कहानी के साथ- साथ फिल्मों में आकषर्क सेट के भव्य डिजाइन और तो और अपने बेहतरीन निर्देशक से आज वह अपने ही अलग मुकाम है।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की बेहतरीन फ़िल्में

यदि हम बात करें संजय लीला भंसाली की बेहतरीन फिल्मों की तो वह हैं- हम दिल दे चुके सनम, देवदास, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला राम - लीला जैसी अनेकों फ़िल्में हैं जिनसे उनको और उनके निर्देशन को लोगों के बीच में नई पहचान मिली। वहीं पिछले वर्ष 2022 में संजय लीला भंसाली की आई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) ने पर्दे पर अपना शानदार प्रदर्शन दिया। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) ने लीड रोल में शानदार भूमिका निभाई थी।

आपको बता दें, की यह फ़िल्में निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के बेहद ही करीब हैं। संजय लीला भंसाली को यह अच्छी तरह से मालूम है,की उनके दर्शकों को क्या देखना अधिक पसंद है और उन्हें क्या चाहिए। जिससे वह उनका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामियाब भी हो जाते हैं।

फिल्म मेकर भंसाली ने कई दिग्गत बॉलीवुड एक्टर - एक्ट्रेसेस के साथ मिलकर कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। जिनमें से उनकी कई बेहतरीन फिल्मों को पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। उनकी ऐसी कई फ़िल्में हैं जिन्हें आज भी कमाल की फिल्मों में गिना जाता है।

संजय लीला भंसाली की इन फिल्मों ने चलाया अपना जादू

जैसे हम दिल दे चुके सनम.....

इस फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में देखे गए थे, जानकारी के लिए बता दें, की संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को 9 बार फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाज़ा गया था। भंसाली की यह दूसरी फिल्म थी जिसने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फिल्म को एक के बाद एक मिले पुरस्कारों से सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोगों ने बेहद ही पसंद किया था।

 

ब्लैक

यदि हम बाद करें फिल्म 'ब्लैक' की तो भंसाली की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने इसमें बहुत ही शानदार अभिनय किया। इस फिल्म को देश के हर कोने से लोगों का प्यार मिला। इस फिल्म ने 11 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते थे, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था।

 

गोलियों की रासलीला राम - लीला

यह फिल्म शेक्सपियर की रोमियो और जूलियट की कहानी से प्रेरित होकर भंसाली ने इस फिल्म 'राम - लीला' को बड़े ही खूबसूरती से पर्दे पर दर्शकों के सामने उतारा था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आये थे। इस फिल्म को गुजरात के बैकग्राउंड पर बनाया था। इस गाने सबसे ज़्यादा हिट साबित हुए थे।

 

बाजीराव मस्तानी

इस फिल्म के बारे में हर कोई जनता है, जानें भी क्यों न भला यह फिल्म पर्दे पर आने से पहले काफी चर्चाओं में रही थी। इस फिल्म ने इतने चर्चाओं और विवादों के घेरों से निकलने बाद अपना अपना पहला स्थान बना ही लिया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म को भी 9 फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाज़ा गया था। यह फिल्म संजय लीला भंसाली की एक मास्टरपीस थी। जो सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी थी।

calender
24 February 2023, 10:59 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो