कोरोना निगेटिव हुईं करीना, पति और बच्चों के साथ मनाई क्रिसमस पार्टी

कोरोना निगेटिव हुईं करीना, पति और बच्चों के साथ मनाई क्रिसमस पार्टी

Suman Saurabh
Suman Saurabh

बीते 14 दिन से क्वारंटीन करीना कपूर खान की कोरोना रिपोर्ट आखिरकार निगेटिव आ गई। कोरोना से उबरने के बाद करीना शनिवार को क्रिसमस के मौके पर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर व जेह के साथ क्रिसमस पार्टी करने ननद सोहा अली खान और कुणाल कपूर के घर पहुंचीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं।

read more उज्जैन पहुंची सारा अली खान ने किए महाकाल के दर्शन

इस दौरान करीना ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन टैन पैंट पहना था। वहीं सैफ नीले रंग की पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट में नजर आए। तैमूर ने सफेद पजामे के साथ गुलाबी रंग का कुर्ता पहना था। करीना के छोटे बेटे जेह ने नीले रंग की शर्ट के साथ नीली जींस पहनी थी।

कुछ दिन पहले करण जौहर के यहां पार्टी में शामिल हुईं करीना कपूर खान के साथ-साथ अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर कोरोना पॉजीटिव हो गईं थी। तबसे सबका घर पर ही इलाज चल रहा था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद करीना ने अपने फैंस, फैमिली और अपनी गर्ल गैंग को शुक्रिया कहा है।

.
calender
25 December 2021, 01:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो