Ram Gopal Verma ने द्रौपदी मुर्मू पर किया विवादित कमेंट !

बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। यहां तक कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हो गई है।

Janbhawana Times

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादस्पद ट्वीट किया है। हालांकि, मामला बढ़ने पर राम गोपाल वर्मा ने एक अन्य ट्वीट कर सफाई दी है।

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा है, 'अगर द्रौपदी राष्ट्रपति है तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरूरी है कि कौरव कौन हैं?' राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। वहीं, भाजपा नेताओं ने उनके इस ट्वीट पर खूब नाराजगी जताई है।

भाजपा नेताओं ने हैदराबाद के एक पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति पद की उम्मादीवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत को कानूनी सलाह के लिए भेजा गया है। कानूनी सलाह मिलने के बाद शिकायत दर्ज करेंगे

calender
25 June 2022, 05:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो