Ranbir-Alia की शादी में कड़ी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार सकता पर

काफी समय से चल रही अफवाहों पर अब ब्रेक लग गया है। जल्द ही बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Janbhawana Times

काफी समय से चल रही अफवाहों पर अब ब्रेक लग गया है। जल्द ही बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं, और जिंदगी भर के लिए एक दूसरे का साथ निभाने वाले हैं। जी हां, दोनो की शादी की रस्में शुरू हो गई है, मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है।

और इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुरक्षा के चाक चौबंद देख कर। रणबीर के घर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

सुरक्षा इतनी मजबूत है कि एक परिंदा भी उनके इजाजत के बगैर पर नहीं मार सकता है। घर के अंदर जाने वाले कर्मचारियों के मोबाइल फोन के कैमरा पर स्टीकर लगाए जा रहे हैं।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुरक्षा में तैनात बाउंसर मोबाइल के फ्रंट और बैक कैमरा पर स्टीकर लगाते दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tejran (@tejran2525)

वहीं शादी की रस्मों की बात करें तो रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर की कुछ तस्वीरें आई है। जिसमें वो कार से आरके स्टूडियो तक जाती दिख रही हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

वहीं शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किया गया है। सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमानों को एक खास वैन में लाया जा रहा है। जो कि पूरी तरह से कवर है। वहीं खबरों की माने तो आज हल्दी की रस्म पूरी की जा रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag