10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है।

करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और पोस्ट साझा कर दी है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए पोस्ट में लिखा, इतना जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमाकेदार धुन भी है सुनानी, गरम धर्म का स्वैग तो देखो! बस हमारी पंसदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो।

अब उनकी बेशुमार तारीफ करनी है लाजमी, इकलौती शबाना आज़मी! और फिर गुच्ची में लिपटा रॉकी के रूप में रणवीर, इश्क के घोडे पर सवार जैसे एक आशिक जॉकी! बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर बनेगी दुल्हिनया इन दिस कहानी?इन सबका करें आप इंतजार, हम जल्द आ रहे हैं आपका इश्क वाला लव जीतने। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023।

गौरतलब है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। रणवीर और आलिया के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में नजर आएगी।

calender
25 April 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो