दोबारा शादी करेंगी Karishma Kapoor ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में एक्टिव ना हो, लेकिन करिशमा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक सेशन रखा था।

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में एक्टिव ना हो, लेकिन करिशमा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक सेशन रखा था।

करिशाम में अपने Instagram पर फैंस के लिए ASK ME ANYTHING नाम का एक सेशन रखा था।

सेशन में फैंस ने निजी जिंदगी से जुटे कई सवाल पूछे। करिश्मा कपूर से एक फैन ने पूछा कि वह दोबारा शादी करेंगी? इस पर उन्होंने एक जीआईएफ शेयर कर लिखा 'डिपेंड्स'।

इस तरह से करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी को लेकर एक सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी।

दोनों के एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान भी है। साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक ले लिया था।

करिश्मा अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बहुत कम ही बोलती है। करिश्मा की अगर वर्क प्रोफाइल की बात करें तो तो वह पिछली बार वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में दिखाई दी थीं।

अब वह अभिनय देव के वेब शो 'ब्राउन' में नजर आएंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag