मुंबई: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे विवाद और कानूनी परेशानियों के बाद अब यह शो अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. शो की शूटिंग से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. वायरल फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेसआलिया भट्ट और शरवरीशो के पैनल पर नजर आ रही हैं. उनके साथ बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी भी दिखाई दे रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेसेज अपनी आगामी फिल्म अल्फाके प्रमोशन के लिए शो में पहुंची हैं.
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के सेट से लीक हुई तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शो की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस लंबे समय से इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे थे. कुछ समय पहले समय रैना ने अपने एक वीडियो में शो के नए सीजन को लेकर संकेत दिए थे. इसके बाद उनके दोस्त बलराज सिंह घई ने भी इशारों-इशारों में कहा था कि शो जल्द वापसी कर सकता है.
कुछ महीने पहले शो का एक एपिसोड बड़े विवाद में घिर गया था. उस एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी के बाद शो के साथ-साथ समय रैना और अन्य पैनल मेंबर्स की भी जमकर आलोचना हुई थी. मामला इतना बढ़ गया कि कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई. इस विवाद का असर आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा और जसप्रीत सिंह पर भी पड़ा था. उनके खिलाफ भी कई FIR दर्ज की गई थीं. विवाद बढ़ने के बाद समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे.
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म बताई जा रही है. फिल्म की रिलीज पहले क्रिसमस 2025 के लिए तय की गई थी, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स पर काम पूरा करने के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया. अब यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जबकिबॉबी देओल इसमें खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे. First Updated : Tuesday, 19 May 2026