Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ होटल में दुष्कर्म, इंस्टा फ्रेंड ने इंटरव्यू के बहाने गुरुग्राम के होटल में बुलाया..

Gurgaon hotel Rap Case: गुरुग्राम के होटल रूम से एक रेप का मामला सामने आया है. दरअसल, एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महेश पांडे नाम के एक शख्स पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Gurgaon hotel News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक रेप का मामला सामने आया है.  इंटरव्यू के बहाने बुलाकर एक इंस्टा  फ्रेंड ने भोजपुरी एक्ट्रेस  के साथ दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने मामले की शिकायत उद्योग विहार थाने में कराया है. पीड़िता एक भोजपुरी कलाकार है जो कि फिलहाल दिल्ली में रह रही है.  

भोजपुरी एक्ट्रेस ने महेश पांडे नाम के एक शख्स पर रेप का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने कहा कि, कुछ दिन पहले वो महेश पांडे से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई थी, जिसने उसे भोजपुरी फिल्म जगत में काम दिलाने की बात कही. 29 जून को उसने इंटरव्यू लेने के बहाने गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके में स्थित एक होटल में बुलाया था, और जब वह उस होटल में पहुंची तो उनके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया. एक्ट्रेस ने इस मामले की शिकायत उद्योग विहार थाने में की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में बताया कि, जब वह होटल पहुंची तो महेश ने पहले से एक कमरा बुक कर रखा था जहां वह मुझे ले गया और फिर कुछ सवाल पूछने के बाद शराब पीने लगा. इसके बाद जब मैं जाने लगी तो उसने मेरे साथ जोर जबरदस्ती की और रेप किया. पीड़िता ने आगे कहा कि, उसने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी और फिर बाद में अपने कुछ दोस्तों से फोन करवाया जिन्होंने उसके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी.

पुलिस ने बताया कि, पीड़ित के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, वह नियमित रूप से अपनी वीडियो पोस्ट करती है.  कुछ दिन पहले पीड़ित इंस्टाग्राम के जरिए महेश पांडे से के संपर्क में आई थी, जिसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई,  फिर महेश ने पीड़िता को भोजपुरी फिल्म जगत में काम की पेशकश की. उसके बाद 29 जून को उसने इंटरव्यू के बहाने उसे गुरुग्राम के उद्योग विहार में स्थित एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

आपको बता दें कि मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं में उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा कि, हम मामले की जांच कर रहे हैं. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag