Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के इस शो में हुई फेमस एक्टर की एंट्री, जून के आखिरी हफ्ते में होगा शुरू

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का यह शो जून के आखिरी हफ्ते में शुरू किया जायेगा।इस शो में अभिजीत सावंत की एंट्री लेटेस्ट मानी जा रही है। शो के लिए कंटेस्टेंट की लिस्ट तैयार की जा रही है। साथ ही इस शो का दूसरा सीजन 6 माह से लेकर 8 माह तक चल सकता है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 इस महीने के आखिरी हफ्ते में टेलीकस्ट होने जा रहा है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 इस महीने के आखिरी हफ्ते में टेलीकस्ट होने जा रहा है। साथ ही इस शो का दूसरा सीजन छह माह से लेकर आठ माह तक चलेगा, लेकिन इन दिनों कास्टिंग का काम काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। यदि प जानकारों की माने तो इस शो के लिए फैसल शेख, आवेज दरबार, जन्नत जुबैर स्टार्स से संपर्क किया जा चुका है।

इसके साथ ही इस शो में अभिजीत सावंत की एंट्री काफी खास मानी जा रही है। जहां पर दबंग खान की एंट्री ने इस शो को काफी खास बना दिया। वहीं शो की कास्ट को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। अभिजीत सावंत को लोग इंडियन आइडल के फस्र्ट विनर के रूप में जानते हैं।

अभिजीत सावंत बने फिल्मों के स्टार

अभिजीत सावंत ने नच बलिए सहित कई म्यूजिक से रिलेटेड शो किए हैं। जो कि फैंस ने काफी पंसद की है, डिजिटल की दुनिया में उनका ये पहला शो होगा। आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि अभिजीत सावंत ने न केवल म्यूजिक से रिलेटेड शो किए है बल्कि मराठी फिल्मों के स्टार भी बन चुके हैं।

हाल में ही उन्होंने अलग-अलग जगहों पर जाकर अपने शोज किए थे।जिसके चलते वह काफी चर्चाओं में चल रहे हैं।बिग बॉस 16 के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर काफी बातें चल रही हैं।

इसके साथ ही सलमान खान के इस शो से जुड़े कई अपडेट्स भी सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले शो का टीचर जारी किया गया था।जिसमें इस शो को लेकर सलमान ने कुछ बड़ी घोषणाएं भी की थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag