नई दिल्ली: यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। वहीं विलेन के रोल में बॉबी देओल ने एक बार फिर दर्शकों को इंप्रेस किया है।
अल्फा में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसे मेकर्स ने ट्रेलर में ही रिवील कर दिया था। फिल्म रिलीज होते ही ऋतिक के सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उनकी एंट्री वाला सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है।
वायरल वीडियो में ऋतिक पहले मॉन्क वाले कपड़ों में दिखते हैं। अगले ही पल वो फाइट के लिए तैयार हो जाते हैं और उनका पूरा लुक रिवील होता है। इस दौरान हवा में उड़ते उनके बाल साफ नजर आते हैं। इसके बाद वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में दुश्मनों की पिटाई करते दिखते हैं। फैन्स को उनका ये कूल अंदाज पसंद आ रहा है।
लेकिन इसी सीन को लेकर ऋतिक ट्रोल भी हो रहे हैं। एक यूजर ने उनके बालों पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब आपने हेयर ट्रांसप्लांट कराया हो तो कभी भी अपनी हेयरलाइन को इतना आगे नहीं खींचना चाहिए। ये बहुत नकली लग रहा है।"
इस कमेंट के बाद कई लोगों ने दावा किया कि 52 साल के ऋतिक फिल्म में विग या हेयर पैच का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये उनके असली बाल नहीं हैं। हालांकि ऋतिक के फैन्स उनके लुक का बचाव कर रहे हैं और ट्रोलर्स को जवाब दे रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने अपने बालों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है या विग पहनी है, ये पक्के तौर पर कोई नहीं जानता। फिलहाल अल्फा में उनका कैमियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
इससे पहले ऋतिक की फिल्म वॉर 2 भी YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या दर्शक आलिया भट्ट की अल्फा को हिट बनाएंगे या नहीं। First Updated : Friday, 03 July 2026