शहनाज गिल ने बर्थडे पर दिया बड़ा हिंट? राघव की गोद में बैठी तस्वीरों ने मचाई हलचल

एक्टर और डांसर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में राघव और शहनाज गिल साथ नजर आ रहे हैं दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कार की ओर जाते दिख रहे हैं

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

मुंबई: एक्टर और डांसर राघव जुयाल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं, हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज हुआ है फिल्म की रिलीज से पहले राघव ने 10 जुलाई को मुंबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया उनकी बर्थडे पार्टी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए. इस पार्टी के कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान और शहनाज गिल भी पहुंचे थे सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तीनों साथ नजर आ रहे हैं वीडियो में सबसे आगे आर्यन खान चलते दिखाई देते हैं, जबकि उनके पीछे राघव और शहनाज साथ-साथ चलते हैं इस दौरान राघव, शहनाज का ख्याल रखते और उन्हें भीड़ से बचाते हुए नजर आते हैं वीडियो का एक खास पल लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं.

क्या रिश्ता हुआ ऑफिशियल?

बर्थडे पार्टी से सामने आए वायरल वीडियो में राघव जुयाल, शहनाज गिल का हाथ पकड़कर उन्हें कार तक ले जाते नजर आते हैं. वीडियो में पहले राघव कार में बैठते हैं, जिसके बाद शहनाज भी कार के अंदर जाती हैं इसी दौरान एक पल ऐसा दिखता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है कई यूजर्स का दावा है कि शहनाज कुछ देर के लिए राघव की गोद में बैठती नजर आती हैं.

राघव और शहनाज को इससे पहले कभी इस तरह सार्वजनिक तौर पर इतना करीब नहीं देखा गया था. दोनों के रिश्ते की अफवाहें फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के समय भी सामने आई थी. लेकिन दोनों ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की, अब वायरल वीडियो के बाद फैंस फिर से दोनों की डेटिंग को लेकर कयास लगा रहे हैं. हालांकि, दोनों कलाकारों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

राघव जुयाल अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं  वह अक्सर पैपराजी से बचते हैं और बहुत कम ही सार्वजनिक जगहों पर नजर आते हैं ऐसे में बर्थडे पार्टी के वायरल वीडियो में उनका शहनाज गिल का हाथ पकड़कर साथ चलते दिखना लोगों का ध्यान खींच रहा है इसी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, राघव और शहनाज ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

हाल ही में यूट्यूबर निहारिका एनएम के साथ राघव जुयाल की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं हालांकि, इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

अब राघव की बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. वीडियो में राघव और शहनाज गिल साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद कई फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. हालांकि, अब तक राघव और शहनाज में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, इसलिए इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की जा सकती.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो