Emergency Box Office Collection: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. संडे को फिल्म की कमाई में तेजी दर्ज की गई, जिससे यह तीन दिनों में 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई.
रिलीज के तीसरे दिन कितना कमाया?
आपको बता दें कि कंगना रनौत के निर्देशन में बनी इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. यह फिल्म 1975 में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है और इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, और महिमा चौधरी जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार:-
कंगना की पिछली फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन
इमरजेंसी ने कंगना रनौत की पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है.
फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार
बताते चले कि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. कंगना की एक्टिंग और निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि, फिल्म का मुकाबला राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म आजाद से हो रहा है, लेकिन इमरजेंसी ने इसे कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
मंडे टेस्ट करेगा फैसला
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकडे पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है. क्या इमरजेंसी मंडे टेस्ट पास कर पाती है या इसकी रफ्तार धीमी हो जाती है? First Updated : Monday, 20 January 2025