बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय दुबई में फंसी हुई हैं, जहां इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के कारण उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द हो गई हैं. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है. सोनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगते हुए सोशल मीडिया पर अपील की है, ताकि वे सुरक्षित भारत लौट सकें.
यह संकट तब गहरा गया है जब दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे विश्व के सबसे व्यस्त हब ने सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं. कई भारतीय नागरिक और अन्य यात्री भी विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं, और सोनल चौहान की स्थिति ने इस समस्या को और साफ कर दिया है.
सोनल चौहान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री को टैग किया. उन्होंने लिखा, माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, मैं अभी दुबई में फंसा हुआ हूं. मेरी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. मैं सरकार से विनम्रतापूर्वक सुरक्षित घर वापसी चाहती हूं. आपके द्वारा दी गई किसी भी सहायता के लिए आभारी रहूंगी. @MEAIndia @IndiainDubai इस पोस्ट पर लोगों ने एक्ट्रेस को सुरक्षित रहने की सलाह दी है और समर्थन जताया है.
इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन रोअरिंग लायन शुरू किया है, जिसमें अमेरिका का पूरा सहयोग है. इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी पलटवार किया, जिससे क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद हो गए हैं. दुबई सहित कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उड़ानें पूरी तरह निलंबित हैं, और एयरलाइंस ने ऑपरेशंस रोक दिए हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में मौजूद हैं और उड़ानें रद्द होने से वापसी का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा. कई अन्य भारतीय यात्री भी इसी संकट का सामना कर रहे हैं. अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रख रहे हैं. First Updated : Sunday, 01 March 2026