सोनम कपूर ने बेटे के नाम का किया खुलासा, पहली झलक की साझा

सोनम और आनंद ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा. रखा है और सोशल मीडिया पर उसकी पहली झलक साझा की.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उद्योगपति आनंद अहूजा ने अपने परिवार में आई नई खुशियों को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा किया है. शनिवार रात सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावुक पोस्ट में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है. इस खास मौके पर उन्होंने कुछ पारिवारिक तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें उनके बेटे की पहली झलक देखने को मिली.

 सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता

सोनम कपूर की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. बॉलीवुड जगत से कई सितारों ने कमेंट कर इस नए सदस्य के आगमन पर खुशी जताई. परिणीति चोपड़ा, बिपाशा बसु, अर्जुन कपूर, सोफी चौधरी और महीप कपूर सहित कई हस्तियों ने दंपति को शुभकामनाएं दीं.

अपने पोस्ट में सोनम ने लिखा कि उनके बेटे का जन्म एकादशी के शुभ अवसर पर हुआ, जिसे वे ईश्वर का विशेष आशीर्वाद मानती हैं. उन्होंने बताया कि यह उनके परिवार के लिए आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्षण है और वे अपने बेटे रुद्रलोक का प्रेम और कृतज्ञता के साथ स्वागत करते हैं.

सोनम ने बेटे के नाम का अर्थ समझाया

सोनम ने अपने बेटे के नाम का अर्थ भी विस्तार से समझाया. उनके अनुसार, ‘रुद्र’ शब्द वेदों से लिया गया है, जो शक्ति, उपचार, परिवर्तन और जीवन ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. उन्होंने कहा कि यह नाम केवल शक्ति का नहीं, बल्कि नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का भी संदेश देता है.

साथ ही उन्होंने अपने बड़े बेटे वायु के नाम से इसका गहरा संबंध भी बताया. सोनम के अनुसार, वायु जीवन की सांस और ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि रुद्र शक्ति और रूपांतरण का. दोनों नाम मिलकर संरक्षण, संतुलन और दिव्य ऊर्जा की सुंदर अभिव्यक्ति करते हैं.

गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने वर्ष 2018 में मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से विवाह किया था. इसके बाद उन्होंने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया और अब 29 मार्च 2026 को उनके घर दूसरे बेटे रुद्रलोक कपूर आहूजा का जन्म हुआ है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो