अभिनेत्री तृषा ने थलपति विजय को किया अनफॉलो, बर्थडे पर चुप्पी ने बढ़ाई चर्चा

इस बार इतने बड़े मौके पर भी तृषा की तरफ से कोई पोस्ट या स्टोरी नहीं आई। यही नहीं, फैंस ने नोटिस किया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है।

Sachin Hari Legha

चेन्नई: एक्टर और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय का 52वां जन्मदिन 22 जून 2026 को सेलिब्रेट किया गया। यह उनके लिए खास था क्योंकि यह पहला बर्थडे था जब उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर इसे मनाया। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी, लेकिन एक नाम की कमी लोगों को खटक गई। वो नाम था तृषा कृष्णन।  

जन्मदिन पर चुप रही तृषा, उठे सवाल    

पिछले कई सालों से तृषा हर खास मौके पर विजय को विश करती आई हैं। उनकी और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा में फैंस की फेवरेट रही है। 'घिल्ली' से लेकर 'लियो' और 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' तक दोनों की केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर कमाल किया।  

लेकिन इस बार इतने बड़े मौके पर भी तृषा की तरफ से कोई पोस्ट या स्टोरी नहीं आई। यही नहीं, फैंस ने नोटिस किया कि तृषा ने इंस्टाग्राम पर विजय को अनफॉलो कर दिया है। तृषा करीब 300 लोगों को फॉलो करती हैं, लेकिन उस लिस्ट में विजय का नाम नहीं है।  

अनफॉलो के बाद भी तस्वीरें बरकरार    

चौंकाने वाली बात यह है कि तृषा के अकाउंट पर विजय के साथ वाली पुरानी तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। इसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर अचानक दूरी क्यों बढ़ी।  

विजय और तृषा के अफेयर की खबरें पहले भी चर्चा में रही हैं। इसी बीच विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के तलाक की खबरें भी आईं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सुलह की कोशिशें चल रही हैं।  

संगीता और विजय के बीच सुलह की कोशिश   

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और संगीता के तलाक की सुनवाई 7 अगस्त तक टाल दी गई है ताकि परिवार को बातचीत का मौका मिल सके। कहा जा रहा है कि विजय की मां शोभा चंद्रशेखर खुद इस सुलह में अहम भूमिका निभा रही हैं।  

फिलहाल तृषा की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं आया है। ना तो अनफॉलो करने पर और ना ही विजय के जन्मदिन पर चुप रहने पर। यही चुप्पी फैंस के बीच अटकलों को और हवा दे रही है।  

सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या यह सिर्फ सोशल मीडिया का बदलाव है या इसके पीछे कोई बड़ी वजह है। फिलहाल दोनों की तरफ से कोई सफाई न आने तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहेगा। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो