जानिए डेंगू से बचने के तरीके व इसके लक्षण

डेंगू मच्छरो के काटने से फैलता है यह बुखार डेंगू के कारण होता है। यह बीमारी बरसात के मौसम में होती है। डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। इससे बचने के लिए हरी सब्जियों को जरूर शामिल करे

calender

डेंगू मच्छरो के काटने से फैलता है यह बुखार डेंगू के कारण होता है। यह बीमारी बरसात के मौसम में होती है। डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। इससे बचने के लिए हरी सब्जियों को जरूर शामिल करे जैसे पालक लौकरी पपीता मेथी साग आदि चीजों का सेवन करें। डेंगू हर साल 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रभावित करता है, बारिश के बाद हर जगह पानी जमा हो जाता है, घरों में कई ऐसे जगहों पर पानी जमा होता है जो कई दिनों तक खुला पड़ा रहता है।

जानिए डेंगू के लक्षण

सिर में दर्द होना, हड्डियों और जोड़ो में दर्द होना, जी मिचलाना, उल्टी लगना, ऑखों के पीछे दर्द होना व स्किन पर लाल लाल चकत्ते होना। डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2 से 7 दिनों तक रहता है। गंभीर स्थितियों में मरीज ठीक होने में अधिक समय लगता है।

अगर आप डेंगू से परेशान है और आपके आसपास मच्छर है और आप इनसे बचना चाहते है तो आज ही इन घरेलू नुस्खे को अपनाएं। अगर आप डेंगू से बचना चाहते है तो नारियल या नीम के तेल को लगाएं। अपने स्किन पर मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं। कपूर को घर में 15 से 20 मिनट जलाकर छोड़ दे इससे निकलने वाले धुएं से मच्छर भाग जाएंगे।

अगर आपको इस मौसम में जरा सी तकलीफ महसूस हो रही है तो भाप लेना शुरू कर दें। लहसुन की कलियों को पानी में पीसकर उबालकर उसके घोल को चारों तरफ छिड़के। घर के बाहर तुलसी का पौधा रख सकते है। घर में कीटनाशक दवाई छिड़के जिससे आपपास गंदगी दूर हो जाएं व आस पास पानी जमा न होने दे।

और पढ़े......

सर्दियों में जोड़ो के दर्द से पाएं छुटकारा

First Updated : Monday, 28 November 2022