score Card

अमित शाह ने कांग्रेस और JDS पर साधा निशाना, कहा - वंशवादी पार्टिया लोगों के हित के लिए काम नहीं कर सकती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरूवार को तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार के दौरे पर है। आज केंद्रीय गृह मंत्री 23 फरवरी को कर्नाटक के बेल्लारी में विजय संकल्प समावेश में भाग लेकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस वंशवादी पार्टियां हैं

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को कर्नाटक के दौरे पर है। अमित शाह 23 फरवरी से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर है। कर्नाटक के बाद वो मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कल यानी 24 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां वह मध्यप्रदेश के जिले सतना में मां शारदा शक्तीपीठ में पूजा- अर्चना करेंगे। इसके बाद वो आदिवासी समूह की एक सभा को संबोधित करेंगे और शहर में एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

25 फरवरी को अमित शाह बिहार के दौरे पर रहेंगे जिस दौरान वह पश्चिमी चंपारण में एक रैली को संबोधित करेंगे। पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम में हिस्सा लेंले और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। पटना में किसानों और मजदूरों को करेंगे संबोधित।

आज केंद्रीय गृह मंत्री 23 फरवरी को कर्नाटक के बेल्लारी में विजय संकल्प समावेश में भाग लेकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस और जेडीएस वंशवादी पार्टियां हैं और ऐसी पार्टियां लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकतीं। जेडीएस को दिया गया आपका एक-एक वोट कांग्रेस पार्टी को जाने वाला है और कांग्रेस को दिया गया एक एक वोट सिद्धारमैया और दिल्ली का एटीएम बनी उनकी सरकार को जाने वाला है।'

कांग्रेस और जेडीएस  वंशवादी पार्टी है: अमित शाह

'कांग्रेस और जेडीएस दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं और लोकतंत्र में परिवारवादी पार्टियां कभी जनता और गरीब का कल्याण नहीं कर सकतीं। मोदी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, जब कांग्रेस का शासन था, तो पीएफआई के खिलाफ 1,700 मामले वापस ले लिए गए थे।'

बेल्लारी में अमित बोले 'अमित शाह सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया... दोनों लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई से कर्नाटक का कल्याण नहीं होगा। कर्नाटक का कल्याण करना है तो भाजपा की सरकार ही प्रदेश में बनानी होगी तभी राज्य का विकास होगा। सीएम का एक ही पद होता है। इसके लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार आपस में लड़ रहे हैं। इस लड़ाई से राज्य की जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर दावा किया कि इससे रक्तपात हो सकता है। हालांकि किसी ने पत्थर मारने की हिम्मत नहीं की।'

calender
23 February 2023, 02:59 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag