असम: तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे शाह और नड्डा

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा , केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल , बीजेपी असम प्रदेश अध्यक्छ भवेश कलिता और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- प्रमोद मल्ल (असम)

असम : शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा , केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल , बीजेपी असम प्रदेश अध्यक्छ भवेश कलिता और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जहां नड्डा कुछ बैठकों में भाग लेने के बाद शनिवार शाम को रवाना होंगे। वहीं शाह कई आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद रविवार शाम को राज्य से रवाना होंगे।

शनिवार को दोनों नेता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में वशिष्ठ चरियाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भाजपा के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के बाद, नेता खानापारा में पशु चिकित्सा कॉलेज खेल के मैदान में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम और रविवार की सुबह कई आधिकारिक बैठकों में भाग लेंगे। जो गुवाहाटी के असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में होने वाली हैं। बाद में दोपहर बाद वह राज्य के पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोलाघाट के देरगांव स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज का दौरा करेंगे !शाह रविवार शाम असम से जोरहाट हवाईअड्डे से रवाना होंगे।

calender
07 October 2022, 07:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो