हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने ढाया कहर, जानिए कब मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक 11 से 13 जनवरी के बीच हवा की दिशा बदलेगी तो ठिठुरन भरी ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ा निजात मिलेगा।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के कई राज्य भीषण शीतलहर की चपेट में है। ठंड के बीच घने कोहरे के साथ ही गलन भी बढ़ती जा रही है, जो कि लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ठंड का आलम तो ये है कि लोग सड़क किनारे हाथ तापते हुए नजर आ रहे है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। बर्फीली हवाओं के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कोहरे में भी कुछ कमी आएगी।

कब मिलेगी ठंड से राहत

IMD के मुताबिक 11 से 13 जनवरी के बीच हवा की दिशा बदलेगी तो ठिठुरन भरी ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ा निजात मिलेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag