यूक्रेन संकट के दौरान भी कांग्रेस ने राजनीति कर ओछेपन की सारी हदें पार की: भाजपा

यूक्रेन संकट के दौरान भी कांग्रेस ने राजनीति कर ओछेपन की सारी हदें पार की: भाजपा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने ‘‘बहुत सूझबूझ व समझदारी’’ से निर्णय लिए तथा तमाम संकटों व समस्याओं के बावजूद जिस प्रकार देश का नेतृत्व किया, वैसा कोई अन्य उदाहरण नहीं है।

पार्टी ने यूक्रेन से छात्रों को स्वदेश लाने के अभियान के दौरान कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों के रवैये की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में भी उन्होंने ‘‘ओछेपेन की सारी हदें’’ पार कर दीं।

भाजपा मुख्यालय में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘संकट की घड़ी में इतनी समस्याओं के बीच जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निकासी अभियान का नेतृत्व किया, ऐसा कोई अन्य उदाहरण नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई और उदाहरण नहीं है किसी देश का, जिसने इतनी गंभीरता से अपने नागरिकों को सुरक्षित घर लाने का काम किया हो। यहां तक कि बड़े-बड़े देश भी इसमें विफल रहे। चीन तो शायद पहली बार आठ फरवरी को कुछ लोगों को निकाल पाया। अमेरिका ने तो पहले ही परामर्श जारी कर दिया था कि आप अपने आप निकल जाओ नहीं तो हम जिम्मेदार नहीं हैं।

calender
09 March 2022, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो